Posts

Showing posts from June, 2026

भागी हुई बेटी का पिता: दर्द, संघर्ष और समाज की सच्चाई

Image
"भागी हुई बेटी का पिता" हत्यारे का पिता छुप सकता है  बलात्कारी का पिता छुप सकता है  दंगाई लुटेरे और डकैत का पिता छुप सकता है  लेकिन भागी हुई बेटी का पिता नहीं छुप सकता -  उसका चेहरा बता देता है  कि जिसे बीस पच्चीस बरस दाना पानी दिया  वह चिड़िया फुर्र से उड़ गई.. और मुँह पर फेंक कर गई  बीट में लिथड़े हुए नोचे हुए रंगीन पंख!  --- भागी हुई बेटी का पिता  अचानक झुक कर चलने लगता है  बूढा हो जाता है  हफ़्ते भर में  दोगुने हो जाते हैं  दाढ़ी और खोपड़ी के सफ़ेद बाल  शर्ट पर सिलवटें आ जाती हैं  पेंट के पांयचे रगड़ खाते हैं आँगन और सड़कों पर  ___ भागी हुई बेटी का पिता  किराने की दुकान बदल लेता है  सब्ज़ी उस ठेले से नहीं खरीदता  जिससे खरीदा करता था  उस नाई से सुँवार नहीं करवाता  जिस नाई को उसके घर के बारे में सब कुछ पता था  भागी हुई बेटी का पिता  रद्दी वाले से  कचरा उठाने वाले से  बागवानी करने वाले से  सबसे बचता फिरता है लेकिन पकड़ लिया जाता है  उसके आँसू चिलकते हैं...